अफगानिस्तान में मस्जिद में धमाका, 27 की मौत, कई घायल

0
अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मस्जिद में सोमवार के दिन आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया। इस धमाके में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में SSB के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

काबुल पुलिस के मुताबिक यह हमला शहर के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित शिया मस्जिद के अंदर किया गया। धमाके के दौरान मस्जिद कई लोग मौजूद थे। अफगानिस्तान में इस महीने शिया समुदाय के लोग कई बार हमले का शिकार हुए हैं। अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी हमले में बॉलीवुड प्रोड्यूसर अबीस की मौत, फिल्म जगत में शोक की लहर