पाकिस्तान में है अलकायदा का सरगना अल जवाहिरी !

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने न्यूजवीक को बताया कि उसे 100 प्रतिशत यकीन है कि ओसामा बिन लादेन का 26 साल का बेटा हमजा भी आईएसआई के संरक्षण में पाकिस्तान में रह रहा है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अल कायदा में अब भी ताकत है और वह फिर से अमेरिका पर हमला करने की क्षमता रखता है। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन भी इस सच्चाई से परिचित है।

इसे भी पढ़िए :  इटली में मारा गया बर्लिन ट्रक हमला करने वाला आतंकी, घटना में 12 की हुई थी मौत

दरअसल अमेरिकी खुफिया एजेंसी में 30 साल तक काम कर चुके ब्रुस रिडेल भी मानते हैं कि अल कायदा अब भी बड़ा खतरा है। उन्होंने न्यूजवीक को बताया कि 2014 में अल कायदा ने पाकिस्तानी युद्धपोत को हाइजैक कर हिंद महासागर में अमेरिकी जहाज या किसी भारतीय जहाज या फिर दोनों पर हमले की साजिश रची थी।रिडेल ने न्यूजवीक से कहा, ‘कल्पना कीजिए कि विस्फोटकों या परमाणु हथियारों से लैस कोई पाकिस्तानी युद्धपोत अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को डूबो दे। यह विश्व इतिहास को ही बदल देगा।’

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बन सकता है परमाणु युद्ध की वजह-अमेरिकी जनरल ने जताई चिंता
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse