अमेरिका ने अपने नागरिको को दी सलाह, कहा- अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान की यात्रा ना करें

0
अमेरिका
फाइल फोटो

वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल अडवाइजरी जारी की है। इस अडवाइजरी में उसने अपने नागरिकों से कहा कि वे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा न करें। इसमें साथ ही जिक्र है कि भारत में भी चरमपंथी तत्व ‘सक्रिय’ है।अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी अडवाइजरी में कहा, ‘अमेरिकी सरकार का आकलन है कि दक्षिण एशिया के आतंकी समूह अमेरिकी प्रतिष्ठानों, नागरिकों और हितों को निशाना बना सकते हैं।’इसमें आगे कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस देश का कोई इलाका हिंसा से मुक्त नहीं है। अडवाइजरी में पाकिस्तान के संबंध में भी चेताया गया है। इसके मुताबिक, ‘पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन, जातीय समूह तथा दूसरे चरमपंथी हैं जो अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा पैदा करते हैं।’

अमेरिका ने बांग्लादेश की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों को चेताते हुए कहा, ‘बांग्लादेश में आतंकवादियों ने कई स्थानों और संस्थाओं को निशाना बनाया है।’

इसे भी पढ़िए :  ब्राजील में ओलंपिक के दौरान आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में 10 गिरफ्तार

विदेश विभाग ने अपनी इस अडवाइजरी में भारत को लेकर हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन जिक्र जरूर है। भारत को लेकर इसमें कहा गया है, ‘भारत में भी चरपमंथी तत्व सक्रिय हैं, जैसा कि हालिया इमर्जेंसी मैसेज में कहा गया था।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में गूंजा मोदी का नारा, ट्रंप बोले- ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’

इन अडवाइजरी में अमेरिका ने तीनों देश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बीते कुछ समय में हुए हमलों और उनमें मारे गए लोगों का ब्यौरा दिया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आतंकवादी किन-किन जगहों को ज्यादातर अपना निशाना बनाते हैं। पाकिस्तान के संदर्भ में इसमें कहा गया है कि पाक में आतंकवादियों ने कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए नुकसान पहुंचाया क्योंकि वे अमेरिकी नागरिक थे।

इसे भी पढ़िए :  रूस ने दिया पाकिस्तान को झटका, लड़ाकू विमान देने से इनकार किया