फिलीपींस: जेल पर विद्रोहियों ने किया हमला, 150 से अधिक कैदी फरार

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। फिलीपींस में बुधवार(4 जनवरी) को तड़के संदिग्ध विद्रोहियों का एक समूह उत्तरी कोटाबाटो की एक जेल में अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए घुस गए, जिससे लगभग 150 से अधिक कैदी जेल से फरार होने में कामयाब रहे।

इस दौरान गोलीबारी में एक सुरक्षा गार्ड की भी मौत हो गई। जेल के अधिकारियों ने बताया कि रात को करीब एक बजे किडापवन शहर में 100 से अधिक हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर दिया, जिसके बाद दो घंटे तक गोलीबारी हुई।

इसे भी पढ़िए :  इस युवक ने की है कई लड़कियों के साथ दर्दनाक ठगी, नाम पढ़ कर हैरान रह जाएंगे

अधिकारियों ने कहा कि जेल में बंद 1,511 कैदियों में से करीब 150 से अधिक कैदी भागने में कामयाब रहे। किडापवन के पुलिस प्रमुख लियो अजेरो ने बताया कि भागने वाले कैदियों में से दो को वापस गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  यहां सिर्फ़ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल

आपको बता दें कि किडापवन शहर कोटाबाटो प्रांत में है। इस जगह को विद्रोही मुस्लिम समूह का गढ़ माना जाता है। जेल पर हुए हमले में संदिग्ध मुस्लिम विद्रोहियों का हाथ बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  UN: शरीफ ने नहीं दिखाई 'शराफत', आतंकी वानी को बताया कश्मीर की आवाज