ऑस्ट्रेलिया में त्रिशंकु सरकार बनने की संभावना

0

ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव के आज नतीजे आ गए है। इस चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इस चुनाव में संसद के लिए 226 सांसद चुने जाएंगे। जिसमें निचले सदन के लिए 150 सदस्य शामिल हैं। इस चुनाव में ना तो कंजरवेटिव पार्टी और ना ही लेबर पार्टी को सरकार बनाने के लिए जरूरी सीट मिले हैं। कंजरवेटिव पार्टी को जहां 67 सीटों पर जीत मिली है। वही लेबर पार्टी को 71 पर। अभी 11 सीटों के नतीजे आने बाकि है। किसकी सरकार बनेगी वो इसी 11 सीटों की जीत पर निर्भर करता है। इन 11 में से 6 सीटों पर लेबर पार्टी आगे चल रही है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा छोटी पार्टियों को हुआ है। किसी भी मुख्य दल को इन छोटी पार्टियों के बिना सरकार बनाना असंभव सा दिख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  रूस के साथ मिलकर पांचवी पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट विकसित करेगा भारत