बराक ओबामा के फेयरवेल स्पीच में बेटी साशा नही थी साथ, आखिर क्यों?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विदाई स्पीच में फैमिली के बारे में बातें करते हुए ओबामा की आंखें भर आईं थी। ओबामा ने पत्नी मिशेल को अमेजिंग वुमन और बेस्ट फ्रेंड बताया। ओबामा ने ये भी कहा कि उन्हें एक पिता होने पर गर्व है। इस बात पर मिशेल और उनकी बेटी मलिया भी भावुक हो गईं।

इसे भी पढ़िए :  कुत्ते को कूडेदान में डालने वाली महिला गिरफ़्तार

ओबामा ने अपनी स्पीच कहा था कि अमेरिका बेहतर और मजबूत बना है। पिछले आठ साल में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि बोस्टन और ऑरलैंडो हमें याद दिलाता है कि कट्टरता कितनी खतरनाक हो सकती है। हमारी एजेंसियों पहले से कहीं अधिक प्रभावी हैं। आईएस खत्म होगा। अमेरिका के लिए जो भी खतरा पैदा करेगा, वो सुरक्षित नहीं रहेगा। ओसामा बिन लादेन समेत हजारों आतंकियों को हमने मार गिराया है। अपनी स्पीच में ओबामा ने कहा कि मैं मुस्लिम अमेरिकियों के खिलाफ भेदभाव को अस्वीकार करता हूं। मुसलमान भी उतने देशभक्त हैं, जितने हम।

इसे भी पढ़िए :  ओबामा के हेल्थ कानून में बदलाव कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse