अमेरिका के अर्कांसस राज्य के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की खबर है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राज्य के लिटिल रॉक शहर में एक कंसर्ट के दौरान विवाद हो गया, जिसके बाद एक बंदूकधारी ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटना में 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब ढाई के आसपास हुई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा था, मगर उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है मगर पुलिस का कहना है कि स्थिति किसी आतंकी या सक्रिय शूटर से जुड़ी नहीं लग रही।
Dramatic video shows moment leading up to shooting inside Little Rock, Arkansas nightclub that left 17 people injured. pic.twitter.com/VOnzXncaaZ
— Josh Caplan (@joshdcaplan) July 1, 2017