ब्रिटिश पोत के डूबने के 140 साल बाद मिला पोत का मलबा

0

दिल्ली
ब्रिटेन में एक पोत का मलबा इसके डूबने के 140 साल बाद मिला है। यह पोत रूस में डूबा था। ब्रिटेन और साइबेरिया के बीच समुद्र मार्ग को खोलने के प्रयास के दौरान इस पोत का मलबा मिला।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान मिलिट्री कैंप पर तालिबानी हमला, 50 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की खबर

शोधकर्ताओं ने ‘द टेम्स’ पोत के बारे में पता लगाया। पोत यानीसेई नदी में डूब गया था।

भाप से संचालित 120 टन के पोत को लेकर साल 1876 में जब कैप्टन जोसेफ विगिंस यानिसेई नदी में पहुंचे जो यह बर्फ में जम गया। कैप्टन और चालक दल के दूसरे सदस्य इससे उतर गए तथा इसके कुछ हिस्से को स्थानीय व्यापारियों को बेच दिया। यह पोत 1878 में डूब गया।

इसे भी पढ़िए :  खतरे में पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कुर्सी , ये हो सकते हैं पाकिस्तान के नए पीएम