चीन 2024 तक अंतरिक्ष स्टेशन वाला पहला देश बन जाएगा

0
स्पेस

दिल्ली: चीन साल 2024 में पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। उस वक्त अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन सेवा से हट जाएगा।

‘चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्प’ (सीएएससी) के प्रमुख लेई फैनपेई ने कहा कि साल 2024 में जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन सेवा से हट जाएगा तो चीन का अंतरिक्ष स्टेशन इस सेवा में बचा एकमात्र स्टेशन होगा।

इसे भी पढ़िए :  भक्तों को प्रसाद के नाम पर पिला दी चूहे मारने की दवा, पांच की मौत, देखिए तस्वीरें

चीन ने हाल ही में अपने दूसरे प्रायोगिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का सफल प्रक्षेपण किया। इस महीने के आखिर तक दो अंतरिक्षयात्री इस प्रयोगशाला में पहुंचकर एक महीने तक प्रयोग कर सकते हैं। मुख्य प्रयोगशाला के 2022 तक तैयार हो जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के रहते भारत के साथ मित्रता की कोई गुंजाइश नहीं: पाकिस्तान

लेई ने कहा कि चीन ने 2018 के आसपास अपने अंतरिक्ष स्टेशन के प्रायोगिक कोर माड्यूल को प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है।

इसे भी पढ़िए :  चीन का अंतरिक्ष में एक और बड़ा कदम, दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला में किया प्रवेश