अमेरिका के कोलोराडो में लिफ्ट में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, सुरक्षित बाहर निकाले गए

0

कोलोराडो, अमेरिका। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप यहां रिसॉर्ट के पहले और दूसरे तल के बीच एक लिफ्ट में फंस गए जहां से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । कोलोराडो स्प्रिंग के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी ।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने की CNN की आलोचना, हिंदू धर्म को लेकर गलत रिपोर्टिग का लगाया आरोप

शनिवार को जारी एक वक्तव्य में विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे उन्हें ट्रंप समेत दस लोगों को बचाने के लिए बुलाया गया था। ये लोग माइनिंग एक्सचेंज रिसॉर्ट में एक लिफ्ट के भीतर फंस गए थे।

इसे भी पढ़िए :  विदाई भाषण में मुसलमानों पर बोले ओबामा, 'वे लोग उतने ही राष्ट्रभक्त हैं जितने कि हम हैं'

विभाग ने बताया कि अग्निशामक दल के सदस्यों ने एलिवेटर के उपरी हिस्से को खोलकर उसमें सीढ़ी डाल दी थी। ट्रंप और अन्य लोग इस सीढ़ी के जरिए लिफ्ट से बाहर निकले और दूसरे तले पर आ गए। इसमें कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के वीजा बैन से लड़ने के लिए ट्विटर के सीईओ और कर्मचारियों ने दान किए 15 लाख डॉलर

ट्रंप की प्रचार मुहिम ने घटना की पुष्टि की है हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है।