चीन ने दुनिया को दिखाया अपना लड़ाकू विमान J20, इसकी खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

0
फाइटर प्लेन J-20

चीन ने पहली बार अपने ‘खतरनाक’ फाइटर प्लेन J-20 की ताकत को दुनिया को दिखाया। चीन ने J-20 को मंगलवार (11 अक्टूबर) को हुई विमान निर्माताओं और खरीदारों की मीटिंग में दिखाया। यह एयर शो चीन के जुहाई शहर में हुआ था। अपनी मिलिट्री की ताकत दिखाते हुए चीन ने सिविल एयरोस्पेस में अपनी महत्वाकांक्षा और रक्षा के क्षेत्र में अपने बढ़ते कदम का प्रदर्शन करने की कोशिश की। माना जा रहा है कि आने वाले 10 सालों में चीन दुनिया के शीर्ष विमानन बाजार में अमेरिका को पछाड़कर अपने आपको नंबर एक की पोजिशन पर बैठाने में कामयाब हो जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, जुहाई में चीन ने दो J-20 जेट्स को लगभग एक मिनट तक हवा में परेड करवाई। वहां मौजूद लोगों को J-20 काफी पसंद आया और उसके लिए काफी तालियां भी बजी थीं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में लगा है चीन : मुलायम

2010 में जब J-20 की पहली झलक दिखाई गई थी तब भी इसने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था। हालांकि, कई विश्लेषकों का मानना है कि J-20 के बारे में अभी कुछ कहना ज्यादा जल्दबाजी होगी। विश्लेषकों को लगता है कि J-20 के लिए हवा से हवा में मार देने वाले Lockheed Martin F-22 Raptor और लगभग J-20 जैसा ही लगने वाले Lockheed F-35 से मुकाबला आसान नहीं होगा। दोनों यूएस एयरफोर्स के लड़ाकू जहाजों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  तुर्की में रूस के राजदूत पर हमला, मुठभेड़ जारी