चीन में मेरांती तूफान से 7 की मौत, 9 लापता

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मेरांती तूफान से 871 साल पुराना पुल हुआ ध्वस्त

brij
मेरांती तूफान से चीन के योंगचुन काउंटी में ध्वस्त हुआ 871 साल पुराना एक पुल। डोंगगुआन ब्रिज एक संरक्षित विरासत स्थल था और सोंग राजवंश के दौरान 1145 में इसका निर्माण किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिये, कतर की लड़की ने पक्षियों को आजाद करने के लिए खरीदा पूरा चिड़ियाघर

सरकार ने नुकसान का आकलन करने और बचाव कार्य में मदद करने के लिए टीम रवाना किए हैं। तेज हवा के कारण शियामेन नगर में पेड़ उखड़ गए , खिड़कियों के शीशे टूट गये और कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। फुजियान में एक समय 32 लाख से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति कटी। 14 लाख 40 हजार घरों में कल रात से अभी तक बिजली नहीं है। तूफान के कारण झेजियांग प्रांत में भारी बारिश भी हुई है। झेजियांग में 63,000  से अधिक लोगों को दूसरे स्थान पर ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ईरान को दिए गए 40 करोड़ डॉलर की राशि कुछ और नहीं बल्कि फिरौती थी: ट्रंप अभियान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse