अमेरिका ही नहीं चीन भी है उत्तर कोरिया के निशाने पर, हाई अलर्ट पर मिसाइल बॉम्बर

0
अमेरिका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका के साथ चीन भी युद्ध जैसी स्थिति की तैयारी में गंभीरता से जुट गया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने सीएनएन टीवी चैनल को बताया कि चीन ने अस्थायी तौर पर अपने मिसाइल सक्षम बॉम्बर को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया की हर एक्टिविटी पर अमेरिका और चीन की निगाह है। अमेरिका ने एक वॉरशिप भी तैनात किया हुआ है। इससे पहले नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को किसी भी तरह के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी भी दी है। उसकी मौजूदा गतिविधियों से इस क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: पाक न्यूज़ चैनल का दावा- मोदी और अजीत डोवाल ने कराया ओम पुरी का कत्ल

इस बीच अमेरिका को कई ऐसे प्रमाण मिले हैं जिसमें ये साफ नजर आता है कि चीन उत्तर कोरिया द्वारा उत्पन्न तनाव की स्थिति का जवाब देने के लिए तैयारी कर रहा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा, अमेरिका ने ये भी देखा है कि चीनी सैन्य एयरक्राफ्ट बहुत बड़ी संख्या में युद्ध की तैयारी के लिहाज से तैयार कर लिए गए हैं। हालांकि अलर्ट की ये स्थिति तात्कालिक ही जान पड़ रहा है। चीन का ये ताजा कदम उत्तर कोरिया की ओर से महाद्वीप में तनाव फैलाए जाने के बाद से उठाया जा रहा है।वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कैंग ने कहा, मेरे पास चीनी वायुसेना के हाईअलर्ट पर रहने की जानकारी तो आई है लेकिन उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
अगले पेज पर पढ़िए – उत्तर कोरिया ने दी है धमकी

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी सदस्यता पर टकराव के बीच चीन के विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse