मसूद अजहर को अंतराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने में चीन फिर बना रोड़ा, कहा- पुख्ता सबूत लाओ

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

संयुक्त राष्ट्र में मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने की भारत की कोशिशों पर अड़ंगा लगाए जाने के सवाल पर जेंग ने कहा कि चीन भारत के प्रस्ताव का समर्थन तभी करेगा जब कोई पुख्ता सबूत होगा। उन्होंने कहा, “चीन न्याय, निष्पक्षता और प्रफेशनलिजम के सिद्धांतों का समर्थन करता है और उसके लिए जरूरी चर्चा में हिस्सेदारी की वकालत करता है। चाहे पिछले साल भारत द्वारा की गई अर्जी की बात हो या इस साल की, हमारा रुख बदला नहीं है। हमारा मानदंड सिर्फ एक है, हमें पुख्ता सबूत चाहिए। अगर पुख्ता सबूत है तो अर्जी को मंजूरी मिल सकती है। अगर पुख्ता सबूत नहीं है तो सहमति बनना मुश्किल है।”

इसे भी पढ़िए :  स्पेन की इस महिला ने पाकिस्तान के बारे में लिखे हैरान करने वाली बातें! जरूर पढ़ें

 

यह बताते हुए कि चीन अपना रुख कई बार साफ कर चुका है, जेंग ने कहा, “1267 कमिटी पर ताजा डिवेलपमेंट यह है कि संबंधित देशों ने कमिटी के सामने एक और अर्जी दी है। कमिटी के सदस्य अभी संबंधित पक्षों से बात कर रहे है और अभी तक इसपर आम सहमति नहीं बन पाई है।”

इसे भी पढ़िए :  पाक आर्मी चीफ की नजरों में 'बेगुनाह' था बुरहान, आतंक के आका ने भी उगले आग

 

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse