चीन में 2020 तक 24 करोड़ हो जाएगी बुजुर्गों की संख्या

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। चीन में 60 साल या अधिक उम्र के लोगों की आबादी 2020 तक बढ़कर 24 करोड़ हो जाएगी। यह कुल आबादी का 17 प्रतिशत होगा। इससे देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बोझ बढ़ेगा और साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के श्रमबल में कमी आएगी।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण चीन सागर में युद्ध के हालात, ताइवान ने भेजे युद्धपोत

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयोग के उप प्रमुख ल्यू क्यान ने कहा कि ‘‘फिलहाल चीन की बुजुर्ग आबादी 22 करोड़ है, 2020 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़कर 24 करोड़ हो जाएगी जो कुल आबादी का 17 प्रतिशत होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  वक्त आ गया है कि एनएसजी में भारत की सदस्यता का मामला उठाया जाए: अमेरिका

ल्यू ने कहा कि पुरानी बीमारियों के मामले में भी चीन को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इस समय देश में 26 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पुरानी से पीड़ित हैं। इस तरह की बीमारियों का चीन में होने वाली मौतों में 86 प्रतिशत का हिस्सा है।

इसे भी पढ़िए :  चीन : मुस्लिम धर्मगुरू के सामने सिगरेट पीने से मना किया तो कर दिया डिमोशन

उन्होंने बताया कि 2015 में चीन में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च 472 डॉलर रहा।