J&K: सुरक्षा बलों ने सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों को किया गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के अस्तीला निवासी एक व्यक्ति और पाक के कब्जे वाले कश्मीर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार(1 अक्टूबर) को नियमित गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने 32 साल के एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में शाम घूमते देखा था।

इसे भी पढ़िए :  क्यों छोटी सी बात पर लोग जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं? देखिए क्या कहते हैं दिल्ली वाले और क्या है मनोचिकित्सक की राय

उसकी पहचान अबू बकर के रूप में की गई है, जो पाकिस्तान के अस्तीला का रहने वाला है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  प्रवर्तन निदेशालय को क्या जवाब देंगे रॉबर्ट वाड्रा?

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शाम ही सेना ने पुलिस के साथ मिलकर 41 साल के एक पीओके निवासी को पुंछ के सुजैन सेक्टर से गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: सांसदों ने ‘खुफिया तंत्र की विफलता’ का उठाया मुद्दा

उसकी पहचान मोहम्मद राशिद खान के रूप में की गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पिछले एक हफ्ते में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।