इथोपिया में भगदड़ मचने से कुचल कर 52 लोगों की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। इथोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में रविवार(2 अक्टूबर) को सरकार विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस के आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागे जाने के बाद भगदड़ मच जाने से कम से कम 52 लोगों की कुचलकर मौत हो गयी। ओरोमिया के क्षेत्रीय प्रशासन ने 52 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आतंकियों के लिए मिलिटरी सपोर्ट देगा पाकिस्तान ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिशोफ्तू में वाषिर्क र्इेचा धन्यवाद उत्सव में करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  तो क्या सीरिया ने ब्रिटेन की मदद से बनाए रसायनिक हथियार ?

नारेबाजी कर रही भीड़ मंच की ओर बढ़ी, जहां धार्मिक नेता संबोधित कर रहे थे। कुछ लोगों ने पत्थर और प्लास्टिक फेंके।

इसे भी पढ़िए :  केक पर लगी मोमबत्तियों ने मचाया कोहराम ! फ्रांस में13 लोगों की जलकर मौत

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलायीं। लोगों ने भागने की भी कोशिश की।