सीरिया: कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सीरिया में एक बार फिर एक खौफनाक कार धमाके में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है। धमाके तुर्की सीमा से लगे सीरिया के व्यस्ततम बाजार में अंजाम दिए गए। किसी संगठन ने अभी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़िए :  ईद की नमाज के बाद घाटी में तनाव, हिंसा और पथराव में कई घायल

आपको बता दें कि सीरिया में तीन दिन के अंदर ये दूसरा बड़ा कार धमाका है। इससे पहले सरकार के कब्जे वाले जब्लेह में कार धमाके में 9 मासूम बच्चे मारे गए थे। दोनों हमले हफ्ते भर पहले सरकार और विरोधी सेना के सीजफायर के बाद हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कानपुर ट्रेन हादसाः अब तक 120 की मौत, 200 से ज्‍यादा घायल, जानें कहां हुई चूक

हाल के दिनों में कथित इस्लामिक स्टेट ने अजाज शहर को निशाना बनाया है। यह बम धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब रूस और तुर्की की पहल पर सीरिया में संघर्ष विराम चल रहा है। हिंसा की कुछ वारदातों के बावजूद आम तौर पर यह संघर्ष विराम लागू है।

इसे भी पढ़िए :  15 मंदिरों में तोड़फोड़, 100 हिंदू घरों में लूटपाट, दहशत का माहौल