केजरीवाल का फरमान, दिल्ली में नहीं बिकेंगे विदेशी पटाखे

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दीपावली की तैयारी तेज करते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस और सीमा शुल्क विभाग को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में विदेश से आने वाले पटाखों के आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। इस कदम का मुख्य मकसद चीनी पटाखों की समस्या पर लगाम लगाना है।

इसे भी पढ़िए :  'सेक्सी' होने की वजह से इस एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने पर लगा बैन

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) ने पुलिस प्रमुख और सीमा शुल्क आयुक्त को संबंधित निर्देशों के साथ 30 सितंबर को पत्र लिखा। पुलिस को उल्लंघन के मामलों में कदम उठाने को कहा गया।

इसे भी पढ़िए :  पर्रिकर ने कहा- सेना का मनोबल तोड़ा है आपने, जवाब में ममता बोलीं-CM को लेटर लिखने का तरीका सीखो

औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के विदेशी पटाखों की बरामदगी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहने के बाद यह कदम उठाया गया है। आयात के हिसाब से भी यह भारत में प्रतिबंधित है और कानून के तहत दंडनीय है।

इसे भी पढ़िए :  शरद यादव के बगावती तेवर पर जदयू ने लिया बड़ा फैसला, राज्यसभा के नेता पद से की छुट्टी