26/11 के आरोपी लखवी पर पाक में चलेगा मुकदमा

0

मुंबई आतंकी हमले को अंजाम देकर 166 लोगों की जान लेने वाला लश्कर ए तैयबा सरगना जकीउर रहमान लखवी पर पाकिस्तान मुकदमा चलाने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने यह फैसला लिया और मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी। लखवी और छह अन्य आरोपियों पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों में हर एक शक्स की हत्या के लिए उकसाने का अलग-अलग मुकदमा चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस में हमला करने वाला कभी मस्जिद नहीं गया था

दैनिक हिंदुस्तान के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में आरोपियों से जिरह की इजाजत नहीं दी है। अभियोजन ने करीब दो महीने पहले अर्जी देकर हमले में मारे गए हर व्यक्ति की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने की मांग की थी और साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी शामिल करने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में तेल टैंकर फटने से 123 लोगों की जलकर मौत, 70 से ज्यादा जख्मी

गौरतलब है कि पाकिस्तान की अदालत में मुंबई आतंकी हमले मामले में देरी हुई क्योंकि पिछली सात सुनवाई में कोई कार्यवाही ही नहीं हुई। मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होनी है। पाकिस्तान इस देरी को लेकर भारत को ही जिम्मेदार ठहराता रहा है। उसका कहना है कि वे तब तक आगे नहीं बढ़ सकते जब तक भारत सभी 24 गवाह को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें पाकिस्तान नहीं भेजती। इस मामले में पाकिस्तान ने तीन महीने पहले पहले पत्र लिख कर गवाहों को भेजने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस में ट्रक हमलावर की हुई औपचारिक पहचान