भारत के नाम पहली बार हुआ मिस ग्लोब का खिताब, डिंपल पटेल बनी विनर

0
डिंपल पटेल

भारत की डिंपल पटेल ने पहली बार मिस ग्लोब के खिताब को अपने नाम कर लिया है। उन्हें 2016 के ब्यूटी पीजेंट का विनर चुना गया है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बने 'टाइम्स पर्सन ऑफ द इयर', रीडर्स की पसंद थे पीएम मोदी

पूर्व मिस ग्लोब एन लॉरेन कोलिस ने डिंपल को ताज पहनाया। इस इवेंट में कोलंबिया की येनी कैरिलो फर्स्ट रनर अप और अल्बानिया की क्रिस्टियाना स्कूरा सेकेंड रनर अप रहीं। डिंपल पेशे से मॉडल हैं। यह खिताब जीतकर उन्होंने देश को गौरान्वित किया है। पहले दिन से ही डिंपल की परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी। जिसे उन्होंने आखिरी समय तक बरकरार रखा। 59 कंटेस्टेंट्स को हराकर पटेल ने यह खिताब अपने नाम किया है।

इसे भी पढ़िए :  मानवाधिकार उल्लंघन की जांच के लिए कश्मीर और पीओके में टीम को जाने की अनुमति दे भारत पाक: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख