अमेरिका: कैलिफोर्निया की 3 मस्जिदों को मिली मुस्लिमों के नरसंहार की धमकी

0
कैलिफोर्निया

कैलिफोर्निया की तीन मस्जिदों को मिले पत्र में मुस्लिमों का नरसंहार करने की धमकी दी गई है। पत्र में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना करते हुए धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद सिविल राइट समूह ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में मस्जिदों को मिले में मुसलमानों के नरसंहार की बात की गई है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तारीफों के पुल बांधे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट में ये भारतीय-अमेरिकी महिला बनेगी विदेश मंत्री!

‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ (सीएआईआर) ने स्थानीय मस्जिदों के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया है। पिछले कुछ दिनों में कैलिफोर्निया की कई मस्जिदों के पास ये पत्र भेजे गए हैं।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, सीएआईआर की लॉस एंजिलिस शाखा ने एक बयान में कहा कि ‘इस्लामिक सेंटर ऑफ लांग बीच’ और ‘इस्लामिक सेंटर ऑफ क्लेयरमांट’ को पत्र भेजे गए हैं। इसी तरह के पत्र के सैन जोस स्थित ‘एवरग्रीन इस्लामिक सेंटर’ को भी भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  डोनल्ड ट्रंप का 100 दिन का मास्टर प्लान, गद्दी संभालते ही करेंगे ये बड़े काम, वीडियो में बताई 'मन की बात'

लॉस एंजिलिस टाइम्स’ के अनुसार हाथ से लिखे पत्र को ‘शैतान के बच्चों’ को संबोधित किया गया है और मुसलमानों को ‘नीच और गंदा’ करार दिया गया है. सीएआईआर की लॉस एंजिलिस इकाई के अनुसार पत्र में कहा गया है, ‘तुम लोगों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।’

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में हुए सड़क हादसे में 3 भारतीय की मौत में हरसंभव सहायता करेगी सरकार- सुषमा स्वराज

कैलिफोर्निया

एफबीआई के नए आंकड़ों के अनुसार साल 2015 में मुस्लिम विरोधी घटनाओं में 67 फीसदी का इजाफा हुआ। पिछले साल मुसलमानों के खिलाफ पक्षपात के 257 मामले प्रकाश में आए, जबकि 2014 में ऐसे मामलों की संख्या 154 थी।