अब ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ को आतंकी संगठन घोषित करने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप!

0
मुस्लिम ब्रदरहुड
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिम संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को इंटरनेशनल स्तर पर आतंकी संगठन घोषित करने की तैयारी में हैं। ज्ञात हो तो मुस्लिम ब्रदरहुड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुसलमानों का सबसे बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संस्था है।

इसे भी पढ़िए :  रिश्तों में तल्खी, राजनाथ और उनके पाकिस्‍तानी समकक्ष निसार अली ने बमुश्किल हाथ मिलाया

 

 

मुस्लिम ब्रदरहुड ने लगभग एक दशक पहले आधिकारिक तौर पर हिंसा का रास्ता छोड़ने का ऐलान किया था। और 2011 में मिस्र में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के पदमुक्त होने के बाद हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ी संस्थाएं तुनीसिया और तुर्की में राजनीतिक दलों में शामिल हो चुकी हैं। इसके बावजूद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर लगातार दबाव बना था कि वह मुस्लिम ब्रदरहुड को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन घोषित करें।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: मां ने बेटी के सर पर फेरा रेज़र, जानिए किस गुस्ताखी की मिली ये सज़ा?

 

 

मुस्लिम ब्रदरहुड शरियत के मुताबिक सामाजिक व्यवस्था की बात करती है। उसके कुछ पुराने सदस्य संस्थाएं और शाखाएं- जिसमें फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमस शामिल है हमेशा से आतंकवाद का सहारा लेती रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है आतंकवाद: राष्ट्रपति

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी कि खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse