ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- ‘बेईमान’ प्रेस की वजह से करना पड़ता है ट्वीट

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मीडिया पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चुकते हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर सक्रिय रहने को लेकर मीडिया द्वारा आलोचनाओं पर कहा कि उन्हें ट्वीट करना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन ‘बेईमान’ मीडिया के खिलाफ अपने बचाव में यह करना पड़ता है।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट में बड़ा केस हारा भारत , 6700 करोड़ रुपये का हो सकता है नुकसान

ट्रंप ने अमेरिकी न्यूज चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि ‘देखिए, मुझे ट्वीट करना पसंद नहीं। मेरा पास दूसरी चीजें हैं जो मैं कर सकता हूं। लेकिन मैं देखता हूं कि बहुत ही ‘बेईमान’ मीडिया है, बहुत ही ‘बेईमान’ प्रेस है। ऐसे में मेरे पास यही एक रास्ता बचता है, जिससे मैं जवाब दे सकता हूं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के खिलाफ माइक्रोसॉफ्ट,गूगल और एप्पल ने खोला मोर्चा, कोर्ट पहुंची 97 कंपनियां

उन्होंने कहा कि जब लोग मेरे बारे में गलत बयानी करते हैं तो मैं इस पर जवाब दे पाता हूं।’ उन्होंने कहा कि अगर प्रेस ईमानदार हो तो मैं टि्वटर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करूंगा। ट्रंप ने कहा कि ‘अगर प्रेस ईमानदार हो तो मैं ट्विटर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  चीन में उड़ता दिखा ड्रैगन, वीडियो देखिए