UN की रिपोर्ट ने सरकार को दी राहत, भारत का विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान  

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बुधवार(18 जनवरी) को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक रिपोर्ट ने सरकार को राहत दी है। अपनी रिपोर्ट में यूएन ने अनुमान लगाया है कि भारत में नोटबंदी का अल्पावधि में उपभोक्ता खर्च पर ‘उल्लेखनीय प्रभाव’ देखने को मिलेगा, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था 7.6 या फिर 7.7 प्रतिशत विकास दर की ओर लौट आएगी।

इसे भी पढ़िए :  इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी नेे लॉन्च किया रिलायंस जियो 4G, क्यों सबसे अलग है ये फोन ?

यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 7.6 से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। जबकि, विश्व बैंक भी भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 7.6 से घटाकर 7 प्रतिशत कर चुका है।

इसे भी पढ़िए :  अब तक 36 लाख से अधिक जीएसटी रिटर्न दाखिल

संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) की रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि मजबूत निजी उपभोग के कारण वित्त वर्ष 2017 में भारत का विकास दर 7.7 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 7.6 प्रतिशत की रहेगी। वहीं चीन की आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2017 व 2018 में 6.5 फीसदी पर स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मंत्रिमंडल में फेरबदल से उद्योग जगत उत्साहित: एसोचैम