अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव, पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर बात

0
4 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

फ्लोरिडा पर होगी सबकी नजर
फ्लोरिडा में 29 इलेक्टोरल वोट हैं। फ्लोरिडा अमेरिकी विविधता का प्रतीक है, आबादी मिक्स है। 2012 में एक करीबी मुकाबले में यहां से ओबामा को जीत मिली थी। 2000 के ऐतिहासिक विवादित चुनावों में जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने यहां से अल गोर को हराया था।इसके अलावा उत्तर-पूर्व के छोटे राज्य न्यू हैंपशर पर भी सबकी नजरें रहेंगी। सामान्यतया यहां से डेमोक्रैट्स को ही वोट मिलता रहता है पर इस बार कुछ भी हो सकता है। इसी तरह 20 इलेक्टोरल वोट वाले राज्य पेंसिलवेनिया का परिणाम भी अहम होगा। यहां भी डेमोक्रैट्स बढ़त में रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  घर में ही लगाई लताड़ तो पाकिस्‍तानी मीडिया में ब्‍लैकआउट किए गए राजनाथ

पश्चिम की तरफ बढ़ें तो मेक्सिको की सीमा से लगे राज्य एरिजोना और टेक्सस को इस बार क्लिंटन के लिए संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों ही राज्य कंजरवेटिव माने जाते रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ कोलोराडो, मिशिगन, और विसकॉन्सिन जैसे डेमोक्रैट्स के गढ़ इस बार ट्रंप के खाते में जाकर चौंकाऊ रिजल्ट दे सकते हैं। इन तीनों राज्यों में कुल 35 इलेक्टोरल वोट हैं।

इसे भी पढ़िए :  धरती पर नर्क देखना है तो उत्तर कोरिया की जेल में महिला कैदियों का हाल देखो...रौंगटे खड़े हो जाएंगे

अगले पेज पर पढ़िए- ऐसे आएगा रिजल्ट

4 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse