रेव पार्टी बनी ‘श्मशान’, आग लगने से एक ही झटके में 40 लोगों की दर्दनाक मौत

0
आग

सेन फ्रेंसिस्को के ऑकलैंड में एक गोदाम में रेव पार्टी चल रही थी कि अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से बिल्डिंग की छत भी धराशाई होकर गिर गई, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पार्टी में करीब 50 लोग मौजूद थे। इनमें कुछ कलाकार भी थे।

पीटीआई भाषा की खबर के मुताबिक हादसे में 50 में से कुल 40 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आग इतनी भयंकर थी कि कई शवों के अवशेष तक ढूंढने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़िए :  मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के सवाल पर चीनी राजदूत का रिएक्शन – बच्चों की बातें करते हो

ओकलैंड दमकल प्रमुख टेरेसा डेलोक रीड ने बताया कि ओकलैंड घोस्टशिप नाम की दो मंजिला इमारत के उपरी तल पर रात में साढ़े ग्यारह बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग तुरंत ही फैल गयी।

इसे भी पढ़िए :  पाक में उड़े F-16 लड़ाकू विमान, दहशत में लोग, सरकार ने इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे किया बंद

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक पार्टी में आग किस वजह से लगी इसके बारे में फिलहाल पता नहीं है । पार्टी में 50 से 100 लोग मौजूद थे। सुबह में दमकलकर्मी आग पर काबू पा नहीं सके थे और अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि बचावकर्मी जब तक मकान में पहुंचेंगे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के बनाए सलमा डैम पर तालिबानी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

(भाषा के सौजन्य से खबर)

इस अग्निकांड का वीडियो देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें –