पाकिस्तान में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, कई घायल और कई लपता

0

दिल्ली
पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में मूसलाधार वष्रा की वजह से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।

भारी वष्रा ने तबाही मचायी है और बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। शुक्रवार को वर्षा शुरू हुई थी जो कल भी हुई और आज भी।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई हमले में इस्तेमाल की गई नाव की जांच करेगा पाक आयोग

एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मौतों की खबर सिंध की राजधानी कराची से आयी है जहां 14 लोगों की जान मकान ढहने से या करंट लगने से हो गयी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सिंध से सात और लोगों की मौत की खबर है, जबकि बलूचिस्तान के हरनई जिले से आठ लोगों के मरने, पांच अन्य के घायल होने और आठ के लापता होने की सूचना है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी के बारे कुछ ऐसा कहा है जो किसी पाकिस्तानी को पसंद नहीं आएगा!

वष्रा की वजह से शहर के कई भागों में भारी जाम लग गया। बलूचिस्तान में कई मौतों की वजह यह है कि आकस्मिक बाढ़ में कई कारें पानी में बह गयीं।

इसे भी पढ़िए :  अलीबाबा ने 5 मिनट में बेचे 6700 करोड़ के सामान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में और वर्षा होने का अनुमान लगाया है।