फ्रांस के नीस शहर में हथियार बंद पुलिस के कुछ नुमाइंदों ने भरे बीच पर एक मुस्लिम महिला की बुर्कीनी उतरवाई। फ्रांस पुलिस की इस ज्यादती को बीच पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद ये तस्वीरे सोशल साइटों पर वायरल हो गई। और इसके बाद बुर्कीनी बैन को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में छपी तस्वीरों में दिख रहा है कि बीच पर लेगिंग्स, ट्यूनिक और स्कार्फ पहने एक महिला को चार पुलिस अधिकारी घेरकर खड़े हैं। इसके बाद वह महिला नीले रंग का ट्यूनिक उतारती दिख रही है, वहीं एक पुलिस अधिकारी जुर्माने की पर्ची काट रहा है। हालांकि तस्वीरों से यह स्पष्ट नहीं होता कि उस महिला से जबरन ऐसा कराया गया, या फिर उसने नियमों का सम्मान करते हुए ऐसा किया।
ऐसी ही एक घटना 34 साल की एक महिला के साथ घटी। दो बच्चों की इस मां ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि वह परिवार के साथ कांस के बीच पर बैठी थीं। उन्होंने लेगिंग्स, टॉप और हेड स्कार्फ पहन रखा था, जिसकी वजह से उन्हें हर्जाना भरना पड़ा था।
विवाद पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
Just let this sink in. Men with guns forcing a women to undress, with the weight of the law behind them. pic.twitter.com/4BI16Bbss9
— Abdul-Azim আজিম (@AbdulAzim) August 23, 2016
The negative responses to this tweet are either:
“You’re a cuck!”
Or
“would a bikini be allowed in a Mosque/Iran?!” https://t.co/mXsNU1VRN5
— Matthew Ruddle (@RuddleMatthew) August 24, 2016
Given recent events in Nice the local constabulary seem to have over reacted. ISIS will be loving this. More wedges https://t.co/ntW1yoTvNk
— Paul Crumpler (@crumps54) August 24, 2016
क्या है बुर्कीनी ?
दरअसल बुर्कीनी एक स्विमिंग सूट है, जिसमें पूरा शरीर ढका रहता है और इस वजह से मुस्लिम महिलाओं के बीच खासा प्रचलित है। हालांकि पिछले दिनों कांन्स के मेयर डेविड लिसनार्ड ने शहर में बुर्कीनी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया। नीस भी फ्रांस के उन 14 शहरों में शामिल है, जहां महिलाओं के बुर्कीनी पहनने पर प्रतिबंध है। अधिकारियों का कहना है कि ‘बुर्किनीस’ फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ है और इससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
बुर्कीनी पर बैन लगने के बाद….
फ्रांस में बुर्किनी पर प्रतिबंध को लेकर मुस्लिम महिलाओं में खासा गुस्सा है और सैकड़ों महिलाओं को बुर्कीनी पहनने पर हर्जाना भरना पड़ा है। वहीं इस ताजा तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोग इसे लेकर ट्विटर पर गुस्से का इजहार कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स अब्दुल अजीम लिखते हैं कि हथियारबंद लोग कानून का सहारा लेकर एक महिला को कपड़े उतराने पर मजबूर कर रहे हैं।