चांद पर जाने वाले अखिरी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का निधन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का सोमवार(16 जनवरी) को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। सरनेन, अपोलो 17 अंतरिक्ष यान के कमांडर थे। उन्होंने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान चांद पर कदम रखा था।

इसे भी पढ़िए :  लंदन हमला: 7 लोग गिरफ़्तार, पढ़िए किस देश के हैं आरोपी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरनेन के परिवार की प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व अंतरिक्ष यात्री की तबीयत खराब चल रही थी और ह्यूस्टन के एक अस्पताल में सोमवार को उनका निधन हो गया। निधन के समय सरनेन अपने रिश्तेदारों के साथ थे।

इसे भी पढ़िए :  बलूचिस्तान के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनाया आक्रामक रूख

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान जारी कर कहा है कि 82 वर्ष की उम्र में भी सरनेन मानव द्वारा अंतरिक्ष के अन्वेषण को लेकर उत्साहित रहते थे और उनकी इच्छा थी कि हमारे देश के नेता और युवा लोग उन्हें चांद पर जाने वाला आखिरी व्यक्ति न बना रहने दें।

इसे भी पढ़िए :  चीनी विशेषज्ञ ने कहा कभी भी हो सकता है भारत-चीन के बीच युद्ध

चांद के अन्वेषण के प्रति उनका प्रेम कभी कम नहीं हुआ। वह ‘सभी मानव जाति के लिए शांति और आशा’ के संदेश के साथ चांद पर से पृथ्वी पर वापस लौटे थे।