सर्जिकल स्ट्राइक से डरे हाफ़िज़ और सलाउद्दीन ने तहखाने को बनाया ठिकाना

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सांसद राणा मोहम्मद अफजल ने ही सरकार से पूछा था कि हाफिज सईद आखिर कौन से अंडे दे रहा है जो हम उस पर कार्रवाई नहीं करते। यहीं नहीं विपक्ष ने नवाज शरीफ सरकार से आतंक पर कार्रवाई न करने के लिए सवाल उठाए। पाकिस्तानी मामलों के जानकार भी हाफिज सईद पर कार्रवाई की बात करने लगे हैं।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने मोदी पर लगाए संगीन आरोप, गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

भारतीय सेना के खौफ में हाफिज सईद एक तरफ पाकिस्तानी सेना के तहखाने में छिपकर बैठा है तो वहीं दूसरी तरफ उसने पीओके में मार्च निकालने का ऐलान किया है। सईद ने कहा है कि वो 27 अक्टूबर को पीओके में बड़ा मार्च निकालेगा। हाफिज सईद इस मार्च में भारत के खिलाफ जहर उगलेगा।
जानकारों के मुताबिक पीओके में जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ ही आवाज उठ रही है। उसी के बाद आतंकी हाफिज ने मार्च निकालने का ना’पाक’ प्लान बनाया है। वो अलग बात है कि सर्जिकल स्ट्राइक से फिलहाल वो इतना डरा है कि सेना के बेस कैंप में छिपकर बैठा है।

इसे भी पढ़िए :  वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी पाक में रुके भारतीय को 3 माह की सजा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse