पेट के अंदर से निकला 6.35 किलोग्राम बाल

0
PX*8642063

लंदन : शौक ने 23 साल की ब्रिटिश महिला सोफिया कॉक्स को मुसीबत में डाल दिया। सोफिया को बाल खाने का शौक था। दरअसल ये शौक एक बीमारी होती है जिसे ट्राइचोटिलोमेनिया कहते हैं। इसमें मरीज अपने बाल उखाड़ कर खाने लगता है इसके बाद उसे ट्राइचोफैगिया हो जाता है। सोफिया इस बीमारी से करीब से 6 साल से पीड़ित थीं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?

आखिरकार जब उनके पेट में भयंकर दर्द हुआ तब लो डॉक्टर के पास गईं। वहां जाकर चीज़ें साफ हुई और ऑपरेशन के ज़रिए उनके पेट से डॉक्टर ने 6.35 किलोग्राम का बाल का गुच्छा निकाला। इस ऑपरेशन को पूरा करने में 6 घंटे से अधिक का वक्त डॉक्टर्स को लगा। अब सोफिया पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटिश संसद में पाकिस्तान की निंदा, 'गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा, पाक ने किया अवैध कब्जा'