हिलेरी, ट्रंप का आज होगा आमना-सामना

0
हिलेरी, ट्रंप

न्यूयार्क:भाषा: व्हाइट हाउस के लिए दौड़ तेज होने के बीच हिलेरी, ट्रंप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार प्रसारित होने वाली बहस को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल, हिलेरी को ट्रम्प पर बढ़त बनाते देखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  9/11 हमले की बरसी आज

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 90 मिनट चलने वाली इस प्रथम बहस को 10 करोड़ अमेरिकी लोगों के देखने की उम्मीद है। इस साल होने जा रहे चुनाव से छह हफ्ते पहले ऐसा हो रहा है।गौरतलब है कि 1980 में डेमोक्रेट राष्ट्रपति जिमी कार्टर और रिपब्लिकन रोनाल्ड रीगन के बीच हुई बहस को आठ करोड़ लोगों ने देखा था। किसी बड़ी पार्टी ने पहली बार एक महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है जिनका नाम हिलेरी क्लिंटन (68) है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में बोले पीएम मोदी, 'सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाई भारत की ताकत, सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं'