बुरी तरह कर्ज में डूबा पाकिस्तान, 74,000 अरब रुपये कर्जा

0
कर्ज

पाकिस्तान का विदेशी कर्ज और देनदारियों का आंकड़ा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में देश का विदेशी कर्ज 74,000 अरब रपये पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश ने ढाका हमले के मास्टरमाइंड की पहचान की

स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान के अनुसार पिछले चार साल में देश के विदेशी कर्ज में 11,150 अरब रपये का इजाफा हुआ है।

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई, 2013 में पाकिस्तान का विदेशी कर्जा 61.9 अरब डालर पर था। जुलाई, 2014 में यह बढ़कर 63.4 अरब डालर पर पहुंच गया। इस तरह एक साल में उसके विदेशी रिण में 1.5 अरब डालर का इजाफा हुआ। जुलाई, 2015 में पाकिस्तान के विदेशी रिण का आकार 1.7 अरब डालर और बढ़कर 65.1 अरब डालर हो गया। वहीं जुलाई, 2016 में यह 7.9 अरब डालर के इजाफे से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़िए :  तकनीकी खराबी के चलते डेल्टा एयरलाइंस के शिड्यूल बिगड़े