लड़कों संग नाचने पर पांच लड़कियों की बेरहमी से हत्या, पहले उबलता पानी और कोयले फेंके, फ़िर जिंदा दफ़ना दिया

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब जानिए उन पांच लड़कियों के साथ क्या हुआ था। कोहिस्तान जैसे कट्टरपंथी समाज में लड़के-लड़कियों को मिलने-जुलने की वैसे भी इजाजत नहीं है। ऐसे में साथ मिलकर नाचने-गाने और पार्टी करने की यह विडियो किसी ने इंटरनेट पर डाल दी। यह विडियो खूब शेयर हुआ और इन लड़के-लड़कियों के कबीले को जानकारी मिली। माना गया कि उन्होंने अपने कबीले का नाम खराब किया है। स्थानीय जिरगा पंचायत ने इन लड़के-लड़कियों को मारने का फैसला सुनाया। पहले लड़कियों की हत्या की गई और उसके बाद विडियो में दिख रहे लड़के के कई भाइयों को भी पकड़कर काट डाला गया। उस लड़के के बाकी परिवार को अपना खेत और घर छोड़कर गांव से भागना पड़ा। अफजल की कोशिशों के बावजूद एक साल तक इस मामले की कोई रिपोर्ट भी नहीं हुई। कई प्रांतीय और स्थानीय अधिकारियों ने तो अफजल से यह तक कहा कि जिरगा के फैसलों को चुनौती देना शर्म की बात है।

इसे भी पढ़िए :  मोसुल से ISIS को भगाया जाना भारत के लिए चिंताजनक, पढ़िए क्यों

अपने पूरे प्रांत में ऑनर किलिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले अफजल पहले शख्स हैं। वह कहते हैं कि हर कोई इस केस के बारे में जानता है, लेकिन कोई भी सामने आकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। बाद में एक वकील की मदद से जब अफजल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की और अदालत के आदेश के बाद जांचकर्ता गांव में गए, तो ग्रामीणों ने यह कहकर जांच में सहयोग करने से इनकार कर दिया कि लड़कियों का गैर-मर्द के सामने आना उनकी परंपरा के खिलाफ है। बाद में दूसरी लड़कियां दिखाकर दावा किया गया कि वही विडियो में दिख रही लड़कियां हैं।

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी में भारत की सदस्यता पर चीन बना सबसे बड़ा रोड़ा

आगे की जांच में केस से जुड़ी कई संदेहास्पद जानकारियां सामने आईं। इनके आधार पर केस के विस्तृत जांच का आदेश दिया गया। उम्मीद की जा रही है कि अब शायद पूरा सच सामने आएगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने बौद्ध पगोडा मंदिर में किया दर्शन

(खबर इनपुट- नवभारत टाइम्स)

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse