हैती में तूफान ‘मैथ्यू’ के चलते कम से कम 400 लोगों की मौत  

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भीषण तूफान ‘मैथ्यू’ के चलते दक्षिणी हैती में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के सीनेटर हर्वे फोरकांद ने बताया कि उन्होंने अब तक 400 मौतें दर्ज की हैं। कई इलाकों में अभी नहीं पहुंचा जा सका है।

सुद की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इसने 315 मौतें दर्ज की हैं। घंटों चली तेज हवाओं और लगातार बारिश से देश का समूचा दक्षिणी हिस्सा जलमग्न हो गया। मैथ्यू ने मंगलवार को हैती में दस्तक दी थी।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने मोदी पर लगाए संगीन आरोप, गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

केयर हैती एनजीओ के निदेशक जीन माइकल विग्रेक्स के मुताबिक दक्षिणी हैती में 29,000 से अधिक मकान नष्ट हो गए हैं। ग्रांड अंसे के दक्षिणी विभाग जेरेमी में करीब 80 फीसदी भवन नष्ट हो गए हैं। वहां करीब 30,000 बाशिंदे रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  68 देशों की यात्रा पर जाएंगे मोदी के मंत्री- पढ़िए कौन –कहां जाएगा

मानवीय सहायता मामलों के संयुक्त राष्ट्र संयोजक के मुताबिक 21,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि साढ़े तीन लाख लोगों को मदद की जरूरत है।

इस बीच एपी से प्राप्त एक खबर के मुताबिक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फ्लोरिडा, जार्जिया और दक्षिण केरोलिना में सैकड़ों मील समुद्री तट अभी भी खतरे की जद में है। यह तूफान अब उत्तर की ओर बढ़ रहा।

इसे भी पढ़िए :  35 बच्चों समेत 73 लोगों की हत्या, लेकिन मीडिया नहीं दिखा रहा खबर – देखें वीडियो

इस तूफान ने शुक्रवार(7 अक्टूबर) की सुबह फ्लोरिडा के अटलांटिक तट में तबाही मचाई। इसने पेड़ उखाड़ दिए और पांच लाख लोगों को बिजली से वंचित कर दिया।