डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे तोड़ा मलाला यूसुफजई का दिल ? यहां पढ़ें

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर दस्तखत किए हैं। यह अादेश ‘‘चरमपंथी इस्लामी आतंकियों को अमेरिका से बाहर रखने के लिए’’ नाम से है और सघन जांच के नए नियम तय करता है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले पेंटागन दौरे में ट्रंप ने इस शासकीय आदेश पर दस्तखत किए। दस्तखत करने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चरमपंथी इस्लामी आतंकियों को अमेरिका से बाहर रखने के लिए सघन जांच के नए नियम स्थापित कर रहा हूं। हम उन्हें यहां देखना नहीं चाहते।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन खतरों को अपने देश में न आने दें, जिनसे हमारे सैनिक विदेशों में लड़ रहे हैं। हम सिर्फ उन्हीं को अपने देश में आने देना चाहते हैं, जो हमारे देश को सहयोग देंगे और हमारी जनता से गहरा प्रेम करेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  मास्को में गोदाम में लगी आग,  17 मजदूरों की मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse