पाकिस्तान को जोरदार झटका! भारत-चीन की सेनाएं मिलाएंगी हाथ

0
चीन की सेनाएं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और चीन की सेनाएं नवंबर में मिलकर सैन्य अभ्यास करने जा रही हैं। न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की एंट्री और दक्षिण चीन सागर में आवाजाही को लेकर दोनों देशों में विरोध के बावजूद इस अभ्यास की योजना बनाई गई है।

‘हैंड इन हैंड’ नाम का यह अभ्यास छठी बार होने जा रहा है। यह एक साल भारत में तो दूसरे साल चीन में होता है। इस साल यह अभ्यास पुणे में होगा। अनुमान है कि इसे 15 से 27 नवंबर के बीच किया जाएगा, हालांकि तारीख अभी फाइनल नहीं है। इसमें भारत की ओर से 150 से ज्यादा सैनिकों की टुकड़ी हिस्सा लेगी। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के हथियारों से वाकिफ होंगी। ट्रेनिंग लेक्चर का भी सेशन होगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन पर गुपचुप लगाया बैन

आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने का अभ्यास भी दोनों देशों की सेनाएं करेंगी। जॉइंट कमांड पोस्ट के तहत सेनाएं मिलकर आतंकवादियों से लड़ने का अभ्यास करेंगी। यह अभ्यास ऐसे समय में होगा, जब चीन के ‘पक्के दोस्त’ कहे जाने वाले पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव चरम पर है। उधर पाकिस्तान और रूस पहली बार सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को सूंघा सांप! PoK में उठी आजादी की आवाज़, ISI और पाक आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse