ट्रंप के फैसले पर इराक में जवाबी कार्रवाई, अमेरिकियों पर यात्रा प्रतिबंध के लिए सांसदों का मतदान

0
अमेरिका
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश के तहत इराक, ईरान, सीरिया, सूडान, सोमालिया, लीबिया और यमन के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर कम से कम 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से इस कदम को चरमपंथी इस्लामी आतंकवादियों से अमेरिका को सुरक्षित बनाने का प्रयास बताया गया था। लेकिन इराक ने अमेरिका के इस फैसले की कड़ी अलोचना करते हुए अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का खाकी तैयार कर लिया है। इसके तहत इराकी सांसदों ने उस प्रस्ताव के पक्ष में सोमवार यानी 30 जनवरी को मतदान किया जिसके जरिए सरकार से अपील की गई है कि अगर वॉशिंगटन इराकियों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेता है तो उसे भी अमेरिकियों के यहां आने पर प्रतिबंध लगाने के लिए जवाबी कानून बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप का ‘मेक इन अमेरिका’ हुआ फ्लाफ, शर्मिंदगी के चलते सलाहकार परिषदों से CEO ने दिया इस्तीफा

जनसत्ता की खबर के मुताबिक मतदान के लिए उपस्थित एक संसदीय अधिकारी ने सत्र में पढ़े गए फैसले के लिखित विवरण को उद्धृत करते हुए एएफपी को बताया कि संसद ने इराकी सरकार से अपील की कि अगर अमेरिकी सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो उस स्थिति में अमेरिकी फैसले के अनुरूप ही जवाब दे। सांसद हाकिम अल-जमीली ने बताया, ‘संसद ने बहुमत से इराकी सरकार और विदेश मंत्रालय से अमेरिका को उसके ही लहजे में जवाब देने की अपील की।’ एक अन्य सांसद सादिक अल लाबन ने पुष्टि की कि मतदान सरकार से जवाबी कदम के लिए कानून बनाने के लिए अपील करने के लिए था। लाबन ने कहा, ‘हम नये प्रशासन के इस रुख के खिलाफ हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा।’

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में जल्द ही उत्पन्न हो सकता है आर्थिक संकट, सरकार ने खर्चों की कटौती पर जोर दिया

अगले स्लाइड में पढ़ें – सात मुस्लिम बाहुल देशों पर प्रतिबंध लगाने के पीछे क्या है ट्रंप की दलील ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप की बदजुबानी पर बरसे ओबामा, पूछा- क्या ये इंसान सत्ता संभालने के काबिल है?