सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी श्रेणियों में विस्तार किया जाए: भारत-वियतनाम

0
भारत वियतनाम

दिल्ली

भारत-वियतनाम ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार और विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी श्रेणियों में विस्तार की आज मांग की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने वियतनामी समकक्ष नगुयेन शुआन फुक के साथ यहां विस्तृत वार्ता करने के बाद दोनों देशों ने जारी एक संयुक्त बयान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।

इसे भी पढ़िए :  अब काला धन रखने वालों के खिलाफ होगा 'सर्जिकल स्ट्राइक', PM मोदी ने दिए संकेत

संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘वियतनाम और भारत, दोनों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार और विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी सदस्यता श्रेणियों में विस्तार की मांग की।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने एक संशोधित और और विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का लगातार समर्थन करने को लेकर वियतनाम का आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने नई पीढ़ी के रॉकेट का प्रक्षेपण किया

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए एक दूसरे की उम्मीदवारी का समर्थन करने की पुष्टि की, जो 2020..21 के दौरान वियतनाम के लिए और 2021..22 के दौरान भारत के लिए होगा। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र शांति विषयों में सहयोग कार्यक्रम के निष्कर्ष पर संतोष जाहिर किया।

इसे भी पढ़िए :  महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ मुख्यालय पर मिठाई बांटी गयी थी: बेनी प्रसाद वर्मा