ISIS ने अमेरिकी हथियारों पर किया कब्जा, तस्वीरें जारी कर दिखाई ताकत

0

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कुछ हथियारों की तस्वीरें जारी की हैं। और इस बात का दावा किया है कि तस्वीरों में जो हथियार हैं वह अमरीकी सैनिकों के हैं। आतंकी संगठन का कहना है कि उसने पूर्वी अफगानिस्तान में इन पर कब्जा किया।

इसे भी पढ़िए :  जासूसी मामला: अपने 6 अधिकारियों को पाकिस्तान ने वापस बुलाया

isis 1
सोशल मीडिया में सामने आई इन तस्वीरों में रॉकेट लांचर, रेडियो, हथगोले सहित अन्य अस्त्र हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर अफगान सैनिक नहीं करते। साथ ही इन तस्वीरों में एक अमेरीकी सैनिक का पहचान पत्र भी है। जिसमें उशका नाम रयान लार्सन लिखा है।
इस पर काबुल में तैनात अमरीकी सैन्य कमांडर ने सैनिक के अगवा किए जाने की बात से इन्कार किया और कहा वह अपनी यूनीट में तैनात है।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देखिये लोगों के कत्ल करने के ISIS के 7 सबसे खौफनाक तरीके!

isis 2

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में अमेरीका की विशेष सैन्य बल आतंकवादियों के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहा है। अमेरीकी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि लार्सन अफगान बलों के आपरेशन यूनिट के साथ तैनात था, साथ ही तस्वीरों में दिखाए अस्त्रों के बारे में जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  IS ने वीडियो जारी कर दी धमकी- 'एक और हमले के लिए तैयार रहे बंग्लादेश की सरकार'