हवाई हमले में मारा गया ISIS का ‘सूचना मंत्री’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार(16 सितंबर) को कहा कि सीरिया में गठबंधन सेना की ओर से किए गए एक हवाई हमले में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का ‘सूचना मंत्री’ मारा गया है। बीते 30 अगस्त को भी आईएसआईएस का एक शीर्ष नेता मारा गया था।

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा कि वाइल आदिल हसन सलमान अल-फयाद के नाम से मशहूर डॉ. वाइल सीरिया में आईएसआईएस के गढ़ राक्का के पास किए गए एक हवाई हमले में मारा गया है।

इसे भी पढ़िए :  फ़्रांस में हमले का जश्न मना रहा है ISIS

कुक ने कहा कि ‘‘सात सितंबर को गठबंधन बलों ने सीरिया के राक्का के पास काफी करीब से हमला किया जिसमें डॉ. वाइल को निशाना बनाकर मार गिराया गया। यह आईएसआईएस के सबसे बड़े नेताओं में से एक था।’’

इसे भी पढ़िए :  अफगान वायुसेना ने ‘गलती से’ अपने ही सैनिकों पर किया हमला, 5 की मौत

उन्होंने बताया कि कुक आईएसआईएस के सूचना मंत्री के तौर पर काम करता था और संगठन के नेतृत्व समूह (वरिष्ठ शूरा परिषद) का प्रमुख सदस्य था। वाइल आईएसआईएस की ओर से जारी किए जाने वाले प्रचार वीडियो के निर्माण से जुड़े कामों की निगरानी करता था।

इसे भी पढ़िए :  पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा, पाकिस्तान में अपना सैन्य ठिकाना बनाएगा चीन, बढ़ी भारत की टेंशन

इस तरह के वीडियो में आईएसआईएस की ओर से बंदियों को दी जाने वाली यातनाएं या उनकी हत्या दिखाई जाती रही है। वह आईएसआईएस के प्रवक्ता अबु मुहम्मद अल-अदनानी का करीबी सहयोगी था। कुक ने कहा कि अल-अदनानी को गठबंधन बलों ने 30 अगस्त को मार गिराया था।