ढाका हमला: IS ने जारी किया हमलावरों का नया वीडियो

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने ढाका के एक कैफे पर हुए आतंकी हमले में शामिल पांच आतंकियों का एक नया वीडियो जारी किया है। बांग्लादेश के इस सबसे बर्बर आतंकी हमले में एक भारतीय लड़की सहित 22 लोग मारे गए थे।

वीडियो में पांचों आतंकी इस्लामिक स्टेट के सशस्त्र जिहाद में मुसलमानों को शामिल होने से रोकने के लिए इस्लामी विद्वानों की आलोचना कर रहे हैं।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, ‘‘कल रात बंगाली और अरबी भाषाओं में जारी किए गए वीडियो के 15 मिनट लंबे संदेश में आतंकी समूह ने जेहादियों से इराक, सीरिया और दूसरी जगहों पर आईएस लड़ाकों के उत्पीड़न के बदले में नास्तिकों, काफिरों और आक्रमणकर्ताओं पर सशस्त्र हमले करने का आह्वान किया।’’

इसे भी पढ़िए :  धरी रह गई अमेरिका की चेतावनी, उत्तर कोरिया ने किया एक और मिसाइल परीक्षण

वीडियो सबसे पहले टेलीग्राम (मोबाइल मैसेजिंग ऐप) पर अरबी नशीर चैनल पर जारी किया गया। नशीर आईएस का अधिकारिक मीडिया चैनल है। इस वीडियो के ढाका के गुलशन इलाके में हुए हमले से पहले रिकार्ड किए जाने की बात कही जा रही है। वीडियो में आतंकियों ने अपने रूख को सही ठहराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और नेताओं की आलोचनाओं की।

इसे भी पढ़िए :  साकार हो सकता है भारत का महाशक्ति बनने का सपना : चीनी मीडिया

खबर के अनुसार इससे पहले दिन में आईएस के बंगाली मीडिया अत-तम्किन ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि वे ‘‘बिलाद अल-बंगाल मीडिया कार्यालय’’ द्वारा निर्मित एक वीडियो जारी करेंगे। इस संदर्भ में बिलाद का मतलब प्रांत या क्षेत्र है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात, उधर रूस और अमेरिका भी आमने-सामने, क्या होगा अंजाम?

गत 27 अगस्त को बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों ने हमले के मास्टरमाइंड तमीम अहमद चौधरी उर्फ शेख अबु इब्राहीम अल-हनीफ को मार गिराया था। वीडियो उसके एक महीने से भी कम समय बाद जारी किया गया है।

हमलावरों- निबरस इस्लाम, रोहन इम्तियाज, खरूल इस्लाम पयेल, शफीकुल इस्लाम उज्जल और मीर सामेह मुबस्सर को गत दो जुलाई को एक कमांडो अभियान में मार दिया गया था।