डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं, दो महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

0
डोनाल्ड ट्रंप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दो महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 74 वर्षीय जेसिका लीड्स ने विमान में जबरदस्ती छूने का तो राशेल क्रुक्स ने उन पर एक एलिवेटर के बाहर उनका चुंबन लेने का आरोप लगाया है। यह घटना वर्ष 2005 में हुई थी जब राशेल 22 वर्ष की थी।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस: चाकू की नोंक पर 2 हमलावरों ने बनाया 5 को चर्च में बंधक, दोनों मारे गए

इससे पहले साल 2005 का ही ट्रंप का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें करते दिख रहे हैं और शेखी बघारते हुए बता रहे हैं कि किस तरह वे महिलाओं को जबरदस्ती छूते और पकड़ते थे लेकिन ‘स्टार’ होने के कारण बड़ी आसानी से बच कर निकल जाते थे।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप इफेक्ट: अमेरिका में भारतीयों के लिए कम हुए मौके

लीड्स ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया है कि तीन दशक से भी अधिक समय पहले ट्रंप ने उनका तब उत्पीड़न किया था जब वे विमान में यात्रा कर रही थीं। लीड्स के मुताबिक ट्रंप ने उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की थी। राशेल मेनहट्टन में ट्रंप टॉवर में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थीं।

इसे भी पढ़िए :  दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में 45 हजार करोड़ों की संपत्ति जब्त

अगली स्लाइड पर देखिये डोनाल्ड ट्रंप का स्पीच देते हुए यह वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse