दबाव में आई शरीफ़ सरकार, ISI और सेना से कहा – ‘या तो आतंकियों को खत्म करो या अंजाम भुगतने को तैयार रहो’

0
शरीफ़
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पहले उरी हमला फिर भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया गया जवाब, पाकिस्तान सरकार अब बैकफुट पर नजर आने लगी है। आलम ये है कि नवाज़ सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्त रवैया दिखाने की बात करने लगी है। डॉन न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने सेना से साफ कह दिया है कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करो या अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अलग-थलग रहने के लिए तैयार रहो।

इसे भी पढ़िए :  रक्षा और आतंकवाद पर संबंधों को मजबूत करने वियतनाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अखबार के मुताबिक, नवाज सरकार ने मिलिटरी लीडरशिप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग होने के खतरे से आगाह कर दिया है। सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान पर अलग-थलग पड़ने का अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर एकमत होने का भी संदेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  चीन में नदी में गिरी टैक्सी, पांच की मौत

सोमवार को पाकिस्तान की ऑल पार्टी मीटिंग में दो चरणों में कार्रवाई पर सहमति जताई गई। पहला- आईएसआई के डीजी जनरल रिजवान अख्तर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर जंजुआ सभी चार प्रांतों का दौरा करेंगे और राज्य की सर्वोच्च कमेटियों और आईएसआई सेक्टर के कमांडरों को संदेश देंगे। संदेश ये होगा कि मिलिटरी समर्थित इंटेलीजेंस सरकार के ऐसे किसी भी कानून का विरोध नहीं करेगी जिसमें आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात हो।

इसे भी पढ़िए :  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली उत्तराखंड सीएम पद की शपथ, पांच बागी कांग्रेसी बने मंत्री

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse