ये बच्चा है औरों से अजीब, पीठ पर है तीसरा हाथ

0
नेपाल
Prev1 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

नेपाल में एक बच्चा अपने हाथों को लेकर बहुत पॉपुलर बन गया है, यहां तक की लोगों ने उसकी पूजा भी करनी शुरू कर दी है। दरअसल नेपाल में रहने वाला 2 साल का गौरव अपनी उर्म के दूसरे बच्चों जैसा नहीं है, उसके दो नहीं बल्कि तीन हाथ हैं। और उसका ये तीसरा हाथ पीठ पर निकला हुआ है।

इसके चलते एक तरफ सिर्फ 2 साल का गौरव और उसके परिवार वाले बेहद परेशान हैं तो दूसरी तरफ इलाके के लोगों ने इसे भगवान का करिश्मा मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स की राय एकदम उलट है और उन्होंने इसे स्पाइना बिफिडा नाम की एक रेयर मेडिकल कंडीशन बताया है। डॉक्टर्स ने साफ़ कर दिया है कि गौरव की जल्दी ही सर्जरी नहीं हुई तो वो पैरालाइज्ड भी हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका ने पाक को लगाई फटकार, पढ़िए क्या कहा

बता दें कि गौरव की पीठ पर जन्म से ही हाथ की आकृति का ये अंग मौजूद था लेकिन उसकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ इस अंग में भी ग्रोथ देखी जा रही है। गौरव अपने परिवार के साथ नेपाल के हिंदू बहुल इलाके तनाहुन में रहता है। परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है जिससे वो इतनी महंगी सर्जरी का खर्चा उठा सकें। इसी के चलते गांव वालों की सलाह पर उन्होंने बच्चे का इलाज एक ओझा से कराना शुरू कर दिया है। परिवार ने बताया कि गांव वाले भी बच्चे को डॉक्टर्स के पास नहीं ले जाने देना चाहते क्योंकि वो गौरव को भगवान का अवतार मानते हैं। उधर डॉक्टर्स का कहना है कि पीठ पर निकले इस हाथ को अगर हटाया नहीं गया तो स्पाइनल कॉड में परेशानी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  पकड़ा गया भारत आ रहा ISIS आतंकी, अमेरिकन पासपोर्ट पर कर रहा था सफर
Prev1 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse