नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6

0
नेपाल

आज सुबह सोमवार को भारत से सटे देश नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 131 किलोमीटर दूर रामेछाप और सोलुखुंबु जिले की सीमा पर है।

इसे भी पढ़िए :  भारत, चीन दोनों के साथ मित्रवत संबंध चाहता है नेपाल: विदेश मंत्री

भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों का कोई खास असर नहीं रहा। इन भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जिसमें हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं नवंबर महीने में ये चौथी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड, भारत और जापान में भी इस महीने भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं

इसे भी पढ़िए :  गलत जगह कार पार्किंग करने वाले को स्वीपर ने दी ये सज़ा, देखिए वीडियो