न्यूयॉर्क बम धमाकों का आरोपी निकला लादेन का भक्त, मांगी थी मौत, मिली गिरफ्तारी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अहमद की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा ये भी हुआ कि अहमद खान ने ई-कॉमर्स कंपनी ईबे से बम बनाने की सामग्री खरीदी और उसने खुद का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने घर में बनाए विस्फोटकों का परीक्षण किया और साथ ही एक पत्रिका के माध्यम से अफगानिस्तान, इराक, सीरिया और फिलीस्तीन में मारे जा रहे मुजाहिदीनों को लेकर अमरीका के प्रति गुस्सा जाहिर किया।

इसे भी पढ़िए :  फिदेल कास्त्रो की मौत पर अमेरीका का ये शहर मना रहा है जश्न

अहमद खान को लगी कई गोलियां
न्यूयॉर्क के एक व्यस्त इलाके में 18 सितंबर को हुए शक्तिशाली विस्फोट में 29 लोग घायल हो गए थे। अधिकारी जब अहमद खान को पकड़ने आए तो उसने बंदूक निकाल ली और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली एक अधिकारी के सीने में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी दौरान अहमद खान ने पुलिस की एक कार पर गोलियां चलाईं, जिसके कारण एक गोली एक अन्य अधिकारी के चेहरे को छूकर निकल गई। जवाबी कार्रवाई में अहमद खान को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अहमद खान को ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में बेरोजगार हुए भारतीयों से सुषमा ने कहा- वापस भारत आ जाओ

गिरफ्तारी के बाद आतंकी अहमद का पहला वीडियो देखिए – 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse