उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

0
उत्तर कोरिया

सियोल:उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय दबाव और अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह पूर्वी सागर में करीब 700 किलोमीटर दूर तक गया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे-इन के बुधवार को नियुक्त होने के बाद इसे उत्तर कोरिया के पहले उकसावे वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट में बड़ा केस हारा भारत , 6700 करोड़ रुपये का हो सकता है नुकसान

योनहाप न्यूज एजेंसी ने जेसीएस के हवाले से बताया, “उत्तर कोरिया ने आज (रविवार) सुबह 5.27 बजे के आसपास उत्तरी प्योंगान प्रांत के क्युसोंग शहर के नजदीकी इलाके से एक अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया।”दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया।उन्होंने उत्तर कोरिया से अपने रुख में बदलाव लाने को कहा, ताकि बातचीत का रास्ता खुल सके।

इसे भी पढ़िए :  60 साल के मौलवी ने की 6 साल की बच्ची के साथ शादी, बच्ची ने कहा कि ‘मुझे इस आदमी से डर लग रहा है’

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सत्र की अध्यक्षता के दौरान मून ने कहा, “उत्तर कोरिया द्वारा अपने रुख में बदलाव के बाद ही बातचीत संभव है।”उधर, हवाई स्थित अमेरिकी प्रशांत कमांन ने भी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण किए जाने की बात कही है।कमान के मुताबिक, “मिसाइल किस तरह का था, इसका आकलन किया जा रहा है।”इस बीच, जापान सरकार ने भी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण की निंदा की है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण के जरिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया है।

इसे भी पढ़िए :  देखें वीडियो: ऑस्ट्रेलिया दिवस पर हवा में स्टंट करता विमान नदी में समा गया, निकल पड़ी लोगों की चीख