उत्तर कोरिया कभी भी कर सकता है परमाणु परीक्षण

0
उत्तर कोरिया

सोल : उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि वह ‘कभी भी और किसी भी वक्त अगला परमाणु परीक्षण कर सकता है’। उसकी इस चेतावनी के बाद कोरियन प्रायद्वीप में युद्ध की संभावना बढ़ सकती है। बीते कई हफ्तों से इस इलाके का संकट बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह है उत्तर कोरिया की लंबी रेंज की मिसाइल के रूप में अगले परमाणु परीक्षण की तैयारी करना और अमेरिका द्वारा सैन्य शक्ति के इस्तेमाल की प्रतिक्रियाओं को नजरअंदाज करना।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को बढ़ावा देने के लिए ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी पर किया बड़ा हमला

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने KCNA न्यूज एजेंसी को जारी किए बयान में कहा है कि उनका देश ‘अमेरिका की ओर से उठाए जाने वाले किसी भी कदम का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है’। प्रवक्ता ने कहा, ‘कोरिया गणराज्य की परमाणु शक्ति को बढ़ाने की लगातार कार्यवाही के तहत इसके शीर्ष नेतृत्व द्वारा कभी भी और कहीं भी परीक्षण किए जाने का फैसला लिया गया है।’ प्रवक्ता के इस बयान को कोरिया के छठे परमाणु परीक्षण के रूप में ही लिया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने अपने लड़ाके को पश्चिमी देशों में प्रभावी आतंकी हमले करने के आदेश दिए

उत्तर कोरिया पिछले 11 सालों में पांच परमाणु परीक्षण कर चुका है। माना जाता है कि वह अपनी मिसाइलों को अमेरिका तक मार करने की क्षमता देने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में उसे अमेरिका समेत अन्य देशों से कई चेतावनियां दी गई हैं। हाल में दोनों ही ओर से कई बार एक-दूसरे को धमकियां दी गईं। युद्ध की संभावना के चलते दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाएं एकसाथ सैन्याभ्यास कर रही हैं। दक्षिण कोरिया पहले भी चेतावनी देता रहा है कि उत्तर कोरिया कभी भी अगला परमाणु परीक्षण कर सकता है। शनिवार को उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल टेस्ट किया भी था, हालांकि वह असफल रहा।

इसे भी पढ़िए :  देखिए वीडियो, आपके द्वारा फेंके गए प्लास्टिक कपों का क्या होता है?